उत्पल का अर्थ है- कमल। अमर उजाला 'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- उत्पल। प्रस्तुत है महादेवी वर्मा की कविता- क्या पूजन क्या अर्चन रे !
क्या पूजन क्या अर्चन रे!
उस असीम का सुंदर मंदिर मेरा लघुतम जीवन रे !
मेरी श्वांसें करती रहतीं नित प्रिय का अभिनंदन रे !
पद रज को धोने उमड़े आते लोचन में जल कण रे !
अक्षत पुलकित रोम मधुर मेरी पीड़ा का चंदन रे !
स्नेह भरा जलता है झिलमिल मेरा यह दीपक मन रे !
मेरे दृग के तारक में नव #उत्पल का उन्मीलन रे !
धूप बने उड़ते जाते हैं प्रतिपल मेरे स्पंदन रे !
प्रिय प्रिय जपते अधर ताल देता पलकों का नर्तन रे !
4 वर्ष पहले