विज्ञापन

आज का शब्द: शैलपुत्री और सरिता महाबलेश्वर सैल की कविता- निर्झर बहती रहती हूँ

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है शैलपुत्री, जिसका अर्थ है- देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक, पार्वती, गौरी। प्रस्तुत है सरिता महाबलेश्वर सैल की कविता- निर्झर बहती रहती हूँ

जहाँ जहाँ से गुजरी मैं
वहाँ-वहाँ जन्मी सभ्यता
जहाँ जहाँ ठहरी मैं
वहाँ-वहाँ बसी मानवता

नदी हूँ चलते रहना मुझे
रूके कभी ना मेरे पांव
ढूँढ रही मैं एक किनारा
बने जो एक मेरा ठांव

यात्रा मेरी जीवन सी, मिली
अवेहलना हर्ष-दुत्कार सभी
स्त्री जीवन है ही ऐसी
हर भाव मुझे स्विकार अभी
विज्ञापन

जब जब समाज ने चाहा
धो दूँ उनके पापों का अंकुर
समझा उनको मैने,
जीवन यह नश्वर क्षणभंगुर

शैल पुत्री सरिता मैं
निर्झर बहती रहती हूँ
4 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7504 कविताएं

View Profile