विज्ञापन

आज का शब्द: संवाद और आलोक धन्वा की कविता- जिस ओर भी उठती है मेरी निगाह

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- संवाद, जिसका अर्थ है- बातचीत, वार्तालाप, कथोपकथन, हाल, समाचार। प्रस्तुत है आलोक धन्वा की कविता- जिस ओर भी उठती है मेरी निगाह 

युवा नागरिकों से 
भारत का एहसास 
ज़्यादा होता है 

जिस ओर भी उठती है 
मेरी निगाह 
सड़कें, रेलें, बसें, 
चायख़ाने और फ़ुटपाथ 
लड़के और लड़कियों से 
भरे हुए 
वे बातें करते रहते हैं 
कई भाषाओं में बोलते हैं कई तरह के संवाद 

मैं सुनता हूँ 
मैं देखता हूँ देर तक 
घर से बाहर निकलने पर 
पहले से अधिक अच्छा 
लगता है 
विज्ञापन

कितना लंबा गलियारा है 
क्रूरताओं का 
जिसे पार करते हुए ये युवा 
पहुँच रहे हैं पढ़ाई-लिखाई के बीच 

दाख़िले के लिए लंबी क़तारें लगी हैं 
विश्वविद्यालयों में 

यह कोई साधारण बात नहीं है 
आज के समय में 
वे जीवन को जारी रख रहे हैं 
एक असंभव होते जा रहे 
गणराज्य के विचार 
उनसे विचलित हैं 

उनकी सड़कें दुनिया भर में 
घूमती हैं 
वे कहीं भी बसने के लिए 
तैयार हैं 

यह सिर्फ़ लालच नहीं है 
और न उन्माद 
आप पुस्तकालयों में जाइए 
और देखिए 
इतनी भीड़ युवा पाठकों की 

वहाँ कला होती थी 
मैं डालता हूँ उनकी भीड़ में 
अपने को 
मुझे उनसे बार-बार घिर जाना 
राहत देता है 

आख़िर मैं क्या कर 
पाऊँगा उनके बिना? 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all