विज्ञापन

आज का शब्द: संपदा और सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- दीन का तो हीन ही यह वक़्त है

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- संपदा, जिसका अर्थ है- धन दौलत, ऐश्वर्य, वैभव। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- दीन का तो हीन ही यह वक़्त है

जब कड़ी मारें पड़ीं, दिल हिल गया, 
पर न कर चूँ भी कभी पाया यहाँ, 
मुक्ति की तब युक्ति से मिल खिल गया 
भाव, जिसका चाव है छाया यहाँ। 

खेत में पड़ भाव की जड़ गड़ गई, 
धीर ने दुख-नीर से सींचा सदा, 
सफलता की थी लता आशामयी, 
झूलते थे फूल,—भावी संपदा! 
विज्ञापन

दीन का तो हीन ही यह वक़्त है, 
रंग करता भंग जो सुख-संग का 
भेद से कर छेद पीता रक्त है 
राज के सुख-साज-सौरभ-अंग का। 

काल की ही चाल से मुरझा गए 
फूल, हूलें शूल जो दुख मूल में 
एक ही फल, किंतु हम बल पा गए, 
प्राण है वह, त्राण सिंधु अकूल में। 

मिष्ट है, पर इष्ट उनका है नहीं 
शिष्ट पर न अभीष्ट जिनका नेक है, 
स्वाद का अपवाद कर भरते मही, 
पर सरस वह नीति-रस का एक है। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all