विज्ञापन

आज का शब्द: रागिनी और जानकीवल्लभ शास्त्री की कविता- किसने बांसुरी बजाई

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

हिंदी हैं हम शब्द-श्रृंखला में आज का शब्द है रागिनी जिसका अर्थ है 1. संगीत में किसी राग का स्त्रीलिंग ; किसी राग का परिवर्तित रूप 2. जयश्री नामक लक्ष्मी। कवि जानकीवल्लभ शास्त्री ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 



जनम-जनम की पहचानी वह तान कहां से आई
किसने बांसुरी बजाई

अंग-अंग फूले कदंब सांस झकोरे झूले
सूखी आंखों में यमुना की लोल लहर लहराई !
किसने बांसुरी बजाई

जटिल कर्म-पथ पर थर-थर कांप लगे रुकने पग
कूक सुना सोए-सोए हिय मे हूक जगाई !
किसने बाँसुरी बजाई

मसक-मसक रहता मर्मस्थल मरमर करते प्राण
कैसे इतनी कठिन रागिनी कोमल सुर में गाई !
किसने बांसुरी बजाई

उतर गगन से एक बार फिर पी कर विष का प्याला
निर्मोही मोहन से रूठी मीरा मृदु मुस्काई !
किसने बांसुरी बजाई
5 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all