विज्ञापन

आज का शब्द: प्रच्छाय और सुमित्रानंदन पंत की कविता 'सांध्य वंदना'

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            

हिंदी हैं हम शब्द-शृंखला में आज का शब्द है प्रच्छाय जिसका अर्थ है घनी छाया वाला स्थान। कवि सुमित्रानंदन पंत ने अपनी कविता में इस शब्द का प्रयोग किया है। 



जीवन का श्रम ताप हरो हे!
सुख सुषुमा के मधुर स्वर्ण हे!
सूने जग गृह द्वार भरो हे!

लौटे गृह सब श्रान्त चराचर
नीरव, तरु अधरों पर मर्मर,
करुणानत निज कर पल्लव से
विश्व नीड प्रच्छाय करो हे!

उदित शुक्र अब, अस्त भनु बल,
स्तब्ध पवन, नत नयन पद्म दल
तन्द्रिल पलकों में, निशि के शशि!
सुखद स्वप्न वन कर विचरो हे! 
 
हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।
22 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all