विज्ञापन

आज का शब्द: प्रबंध और कुमार अम्बुज की कविता- सहनशीलता

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- प्रबंध, जिसका अर्थ है- कोई काम ठीक तरह से करने की व्यवस्था, इंतजाम, आयोजन, उपाय, पद्य में लिखा हुआ काव्य। प्रस्तुत है कुमार अम्बुज की कविता- सहनशीलता 

पृथ्वी, स्त्री, निर्धन और ग़ुलाम 
इसके कुछ विचारणीय उदाहरण हैं। 
यह हर उस क़दम के ख़िलाफ़ होती है 
जो उसी वक़्त ज़रूरी होता है। 
इसके पक्ष में लोक-कथाएँ हैं 
और सर्वोच्च न्यायालय के कुछ निर्णय भी। 
हर उदास चीज़ को चाहिए 
कि वह चमकदार चीज़ों को बर्दाश्त करे। 
इसे दीमक कहना धर्मग्रंथों, राजनीतिज्ञों 
और प्रबंध निदेशकों का अपमान है। 
आप पत्थर, लोहे या पेड़ से भी कुछ सीख सकते हैं, 
हालाँकि आप पेड़, पत्थर या लोहा नहीं हैं। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all