विज्ञापन

आज का शब्द: पाठक और आदित्य शुक्ल की कविता- मैं सूर्य से पहले पहुँचूँगा पश्चिम की ढलान

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- पाठक, जिसका अर्थ है- पढ़नेवाला, वाचक, पढ़ानेवाला। प्रस्तुत है आदित्य शुक्ल की कविता- मैं सूर्य से पहले पहुँचूँगा पश्चिम की ढलान

धीरे-धीरे सूर्य अब 
पश्चिमांचल की ओर बढ़ चला है 
उसने दिन का काम निपटा लिया है 
उसका माथा ठंडा है अब। 

मुझे सूर्य की परछाइयाँ मिली हैं 
एक-आध, इधर-उधर, छिटकी-बिखरी 
उन्हें छूता हूँ, 
मुझे तलाश है सूर्य की। 

सूर्य ठीक पश्चिम ढलान से उतर जाएगा 
अनंत में। 
 
विज्ञापन

मैंने भी अपना काम निपटा लिया है 
सूर्य के साथ भागते सूर्य की परछाइयों के साथ दौड़ में 
ठीक पश्चिम दिशा की ढलान की ओर, 
लिखकर रख दिया है एक पत्रनुमा किताब में 
अपनी ज़िंदगी के रहस्य-वृत्तांत 
अनजान पाठक-पथिक-जिज्ञासु के लिए। 

मैं सूर्य से पहले पहुँचूँगा पश्चिम की ढलान 
और हम एक साथ उतर जाएँगे 
अतल अनंत में 
किसी जल-प्रपात की तरह। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all