विज्ञापन

आज का शब्द: मंजु और सूर्यकांत त्रिपाठी "निराला" की कविता- कुंज-कुंज कोयल बोली है

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- मंजु, जिसका अर्थ है- सुन्दर, मनोहर , आकर्षक। प्रस्तुत है सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता- कुंज-कुंज कोयल बोली है
        
                                                    
                            

कुंज-कुंज कोयल बोली है,
स्वर की मादकता घोली है।

कांपा है घन पल्लव-कानन,
गूँजी गुहा श्रवण-उन्मादन,
तने सहज छादन-आच्छादन,
नस ने रस-वशता तोली है।

गृह-वन जरा-मरण से जीकर
प्राणों का आसव पी-पीकर
झरे पराग-गन्ध-मधु-शीकर,
सुरभित पल्लव की चोली है।

तारक-तनु रवि के कर सिंचित,
नियमित अभिसारक जीवित सित,
आमद-पद-भर मंजु-गुंजरित
अलिका की कलिका डोली है।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  

17 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all