विज्ञापन

आज का शब्द: कर्मठ और महावीर प्रसाद ‘मधुप’ की कविता- मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- कर्मठ, जिसका अर्थ है- काम में चतुर, धर्म-संबंधी कृत्य करने वाला, कर्मनिष्ठ। प्रस्तुत है महावीर प्रसाद 'मधुप' की कविता- मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा

मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा।

मेरे मन पर चिन्ताओं का होता किंचित अधिकार नहीं,
वह मानव क्या संघर्षों से, जिसको जीवन में प्यार नहीं।
कष्टों के कठिन समय में ही होती हिम्मत की जाँच सदा,
काँटों पर बिना चले मिलता मंज़िल का दर्श-दुलार नहीं।
मैं दुखमय आह-कराहों को सुखमय मृदु-गान बना लूँगा।
मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा।

माना एकाकी हूँ, पथ है कंटकमय और प्रकाश नहीं,
मेरे साहस पर भी जग को, होता थोड़ा विश्वास नहीं।
पर त्रास नहीं कुछ भी मेरे उर में मग की बाधाओं का,
विचलित कर सकता मुझे तनिक जगती का कटु उपहास नहीं।
मैं पीड़ा के उच्छ्वासों को मधुमय मुस्कान बना लूँगा।
मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा॥
विज्ञापन

श्रम से सब कुछ है साध्य, स्वयं मानव निज भाग्य-विधाता है,
अपने कर्मों से ही बनता सुख-दुख का भी निर्माता है।
निष्क्रिय जड़ जीवन को जग में, मिलता है मान महत्व नहीं,
कर्मठ बन कर ही मनुज सदा, आदर्श विजय-पद पाता है॥
मैं जीवन के अभिशापों को, विधि का वरदान बना लूँगा।
मैं अपने पथ की हर मुश्किल खुद ही आसान बना लूँगा॥
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Soni Gupta

71 कविताएं

View Profile

Anil Pandey

544 कविताएं

View Profile