विज्ञापन

आज का शब्द: औदार्य और उर्मिल सत्यभूषण की कविता- कितना सुंदर है मुक्त हास

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- औदार्य, जिसका अर्थ है- उदारता। प्रस्तुत है उर्मिल सत्यभूषण की कविता- कितना सुंदर है मुक्त हास
        
                                                    
                            

कितना सुंदर है मुक्त हास
पायल की रूनझुन
का आभास
देता, गद्गद् करता
भरता मिठास
रक्तिम कपोल
खिलते से फूल, मुखड़े के कूल
दिपते अधरों
पर दंत विलास
अरे! गुलाबी मुक्त हास।
चक्षु के जलते द्वीप द्वय
मस्तक हो उठता महिमामय
तुम जब किल-किल सा
हंसती हो
किरणें फैलाती आस-पास
सौन्दर्य समाया हंसी में
औदार्य है छाया हंसी में
कितनी कालिख धो देता है
यह दीप्त अधर
का शुचि प्रकाश
झरने सा झरता
मधुर हास।

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।

लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o  
 
22 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile