विज्ञापन

आज का शब्द: आनंद और मंगलेश डबराल की कविता- अभिनय

काव्य डेस्क

Aaj Ka Shabd
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- आनंद, जिसका अर्थ है- हर्ष, प्रसन्नता, खुशी। प्रस्तुत है मंगलेश डबराल की कविता- अभिनय 

एक गहन आत्मविश्वास से भरकर 
सुबह निकल पड़ता हूँ घर से 
ताकि सारा दिन आश्वस्त रह सकूँ 
एक आदमी से मिलते हुए मुस्कराता हूँ 
वह एकाएक देख लेता है मेरी उदासी 
एक से तपाक-से हाथ मिलाता हूँ 
वह जान जाता है मैं भीतर से हूँ अशांत 
एक दोस्त के सामने ख़ामोश बैठ जाता हूँ 
वह कहता है तुम दुबले बीमार क्यों दिखते हो 
जिन्होंने मुझे कभी घर में नहीं देखा 
वे कहते हैं अरे आप टी.वी. पर दिखे थे एक दिन 

बाज़ारों में घूमता हूँ नि:शब्द 
डिब्बों में बंद हो रहा है पूरा देश 
पूरा जीवन बिक्री के लिए 
एक नई रंगीन किताब है जो मेरी कविता के 
विरोध में आई है 
जिसमें छपे सुंदर चेहरों को कोई कष्ट नहीं 
जगह-जगह नृत्य की मुद्राएँ हैं विचार के बदले 
जनाब एक पूरी फ़िल्म है लंबी 
आप ख़रीद लें और भरपूर आनंद उठाएँ 
विज्ञापन

शेष जो कुछ है अभिनय है 
चारों ओर आवाज़ें आ रही हैं 
मेकअप बदलने का भी समय नहीं है 
हत्यारा एक मासूम के कपड़े पहनकर चला आया है 
वह जिसे अपने पर गर्व था 
एक ख़ुशामदी की आवाज़ में गिड़गिड़ा रहा है 
ट्रेजडी है संक्षिप्त लंबा प्रहसन 
हरेक चाहता है किस तरह झपट लूँ 
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार। 
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile