विज्ञापन

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...गीत नहीं मुकम्मल एहसास है

काव्य डेस्क

Mere Azeez Filmi Nagme
विज्ञापन
                                    
                     
                                                  1993 में आई फिल्‍म 1942 अ लव स्टोरी में एक गाने ने उस दौर में मन में अजीब सी बेचैनी पैदा कर दी थी। उम्र थी ठीक 18 साल, यानी मन तरंगों में हिलोरे मारने लगा था। इसी समय इस फिल्म का यह गीत 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा...' ने मन में हलचल पैदा की। गीत का असर यह हुआ कि मन में एक लड़की की सुंदरता और उसका पूरा चिर यौवन अंकित होने लगा था। प्रसिद्ध गीतकार जावेद अख्तर ने इस गीत को इतने शायराना अंदाज में लिखा है कि इसे सुनकर मन में एक लड़की के प्रति सही सोच का रोमांच आना स्वाभाविक है। आरडी बर्मन के संगीत में जावेद अख्तर के बोल को बेहद हसीन तरन्नुम मिले थे। कुमार सानू ने इस गीत में अपनी दिलकश आवाज दी है। मेरे लिए यह केवल गीत हीं नहीं था बल्कि यह लड़की का एक मुकम्मल एहसास था। सुंदर शब्दों के साथ बेहतर संजीदगी का भाव रखे इस गीत का मैं धीरे धीरे मुरीद हो गया था।      
                                                              
                  

                    
                                        
                         
                                                                                   
                            
                         
                                                            
                                
विज्ञापन

जैसे खिलता गुलाब, जैसे शायर का ख्वाब...

नवोदित अभिनेत्री मनीषा कोइराला का नया चेहरा उस समय बॉलीवुड में आया था। उनके चेहरे की हर तरफ तारीफ हो रही थी। इसी दौरान इस गीत ने मनीषा कोइराला और उनके सादगी भरे सौंदर्य को और चर्चित कर दिया था। मनीषा की नैचुरली ब्यूटी इस गीत के साथ सटीक ढंग से बैठ रही थी। ऐसा लगा जैसे यह गीत सिर्फ और सिर्फ मनीषा कोइराला के सौंदर्य के ‌‌लिए ही बना था। यह गीत किसी और नायिका पर फिल्माया जाता तो शायद यह इतना हिट नहीं होता। बेहतरीन फिल्मांकन ने इस गीत की खूबसूरती को और बढ़ा दिया था। झरने की कलकल करती आवाज और सुंदर हरे-भरे बगीचे तथा सफदे रंग के परिधान में मनीषा का सौंदर्य और गीत के बोल ऐसा प्रतीत होते हैं कि जैसे यह ये एक दूसरे के लिए ही बने थे। गीत के शुरुआती बोल में ही कहा गया कि एक लड़की...एक तरह से खिलता गुलाब है। शायर का ख्वाब है। 

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे खिलता गुलाब
जैसे शायर का ख्वाब
जैसे उजली किरण
जैसे वन में हिरन
जैसे चांदनी रात
जैसे नरमी की बात
जैसे मंदिर में हो एक जलता दिया

जैसे सुबहों का रूप, जैसे सर्दी की धूप...

जावेद अख्तर ने गीत को प्रकृति और उसके सौंदर्य के साथ हर अंतरे में जोड़े रखा है। उन्होंने नायिका के चेहरे की चमक को उजली किरण तथा उसकी चाल को वन में एक हिरण की चाल बताया है। यहां तक कि अख्तर ने लड़की की सादगी को मंदिर में जलते एक दिये की संज्ञा दी है। 

सुबह की धूप हो या सर्दी की धूप, वीना की तान हो या रंगों की जान हो, इन सभी की बात गीतकार तुलना में करते हैं। हर वह चीज जो भागदौड़ और तनाव में मनुष्य के जीवन को सुकून और राहत देती है, उसका जिक्र एक लड़की के सौंदर्य का वर्णन करने वाले इस गीत में किया गया है। अख्तर का यह शायराना अंदाज ही है कि उन्हें एक लड़की में इतने सारे सुकून मिलते हैं। और वह इसका शिद्दत से वर्णन करते हैं। 
 
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे सुबहों का रूप
जैसे सर्दी की धूप
जैसे वीना की तान
जैसे रंगों की जान
जैसे बलखाये बेल
जैसे लहरों का खेल
जैसे खुशबू लिए आये ठंडी हवा

जैसे नाचता मोर, जैसे रेशम की डोर...

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा
जैसे नाचता मोर
जैसे रेशम की डोर
जैसे परियों का राग
जैसे संदल की आग
जैसे सोलह श्रृंगार
जैसे रसती फुहार
जैसे आहिस्ता-आहिस्ता बढ़ता नशा

यह गीत इतना बेजोड़ था कि इसकी वजह से फिल्म को जाना गया। गीत ने लोगों के मन में लड़की के प्रति एक सकारात्मक सोच भर दी थी। लोग लड़की को एक ख्वाब, गुलाब, रेशमी डोर, रसती फुहार, वीना की तान समझ उसे सकारात्मक उर्जा के रूप में महसूस करने लगे थे।  
 

गीत में कहीं भी तड़क भड़क और झंकार का तड़का नहीं लगाया गया है

गीत में कहीं भी तड़क भड़क और झंकार का तड़का नहीं लगाया गया है। मंद पवन जैसी रसवंती की बहार इस गीत के जरिए दर्शकों में परोसी गई थी। इस गीत का सुरूर एक दम से दिलों दिमाग या जेहन में नहीं चढ़ा था। अगर ऐसा होता तो वह साल-छह महीने में मन से उतर जाता। यह गीत एक धीमा प्रयास था। हौले हौले इसका असर दूर तक रहा। 25 साल होने को है लेकिन यह गीत सुनते ही लोगों के मुंह में बरबस आ जाता है। 

आप भी इस कर्ण प्रिय गीत को यहां सुनिए-


 
8 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile