विज्ञापन

आहों का एक दयार , बन गये हैं ज़ख्म।।

Yunush khan

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            एक दूजे का , ग़मख्वार बन गये हैं ज़ख्म।
        
                                                    
                            
रफ्ता-रफ्ता, कोई खार बन गये हैं ज़ख्म।।

इस हाल में,साहिल की आरजू कौन करे।
ऐसा लगता है,मंझधार बन गये हैं ज़ख्म।।

चिरागों के जलने का , इंतजार नहीं मुझे।
जलते दियों की क़तार बन गये हैं ज़ख्म।।

उम्मीद है , कि सहरा का सफर कर लेंगे।
देखो, दरख़्त-ए-चिनार बन गये हैं ज़ख्म।।

इन सन्नाटों को चीरती है , आवाज़ कोई।
आहों का एक दयार , बन गये हैं ज़ख्म।।
-यूनुस खान
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile