विज्ञापन

कहीं ऐसा न हो जाए कि जीवन अबूझ हो जाए,

Vishwa Manu

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दौर अपना अभी आया नहीं,
        
                                                    
                            
चलो, समय को समय देते हैं।

बता रहा पतझड़, बसंत आने को है,
कि मेरे बिना बसंत भी नहीं,
चलो, समय को समय देते हैं।

बुलंदियाँ समय माँगती हैं, संघर्ष और धैर्य,
चलो, समय को समय देते हैं।

हर सुबह से पहले रात का गहन अंधेरा है,
कह रहा अँधियारा, सुबह आने को है।
सुबह होने को समय दो,
ठहरो ज़रा, समय को समय दो।

कह रही मंज़िल, यात्रा लंबी है,
कि रास्ते को समय दो,
चलो, समय को समय देते हैं।

मरण तो सत्य है, पर निराश न हो,
ज़िंदगी को समय देते हैं,
चलो, समय को समय देते हैं।

बेसब्र मत हो, इम्तिहानों से न डर,
कि जवाब आने को है,
चलो, समय को समय देते हैं।

तैश में उलझे रिश्ते हैं, जो सुलझ जाएँ,
चलो, रिश्तों को समय देते हैं,
चलो, समय को समय देते हैं।

ज़िम्मेदारियों ने माँ-पिता को बूढ़ा कर दिया,
चलो बेटा, माँ-पिता को समय देते हैं,
चलो, समय को समय देते हैं।

चलो, सभी को समय देते हैं,
कहीं ऐसा न हो जाए कि जीवन अबूझ हो जाए,
और कहीं मैं ऐसा न भटक जाऊँ,
कि समय ही मुझे समय न दे!
-विश्वमनु
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile