2026 जा रहा है 2027 आ रहा है
हर साल पुराना साल खत्म होता है नया वर्ष आता है
जाता हुआ साल लोगों के जीवन में कई सवाल छोड़ जाता है
जाते हुए साल में व्यक्ति को बीते वर्ष में क्या पाया क्या खोया का मूल्यांकन करना चाहिए
बीते साल में जीवन में घटित हुई घटनाओं से सबक लेना चाहिए
बीते साल में जो अच्छे काम हुए हैं उसके लिए मदद करने वालों का शुक्रिया करना चाहिए
बीते साल में जो दुखद घटना हुई उस पर गहन चिंतन करना चाहिए
बीता साल हर के जीवन में कुछ ना कुछ अनुभव देकर जाता है
नया साल व्यक्ति की महत्वाकांक्षा को पूरा करने का उत्साह लेकर आता है
चलो 2027 के स्वागत की तैयारी करते हैं
2027 का स्वागत उमंग और उत्साह से करते हैं
-वीरेश दत्त माथुर