वो हमारा नन्हा-नादान बचपन ही तो था,
जिसमें ढेर सारी मस्ती थी और हमारी ज़िंदगी के कुछ हँसी भरे पल शामिल थे, जिसमें हँसी-ठिठोली थी।
जिसमें न तो कोई फ़िक्र थी और न ही किसी से कोई उम्मीद।
बस हमारी बदमाशियाँ और हमारी बचकानी शरारतें थीं, जो सारी दुनिया से परे थीं।
वो हमारा नन्हा नादान बचपन ही तो था।