सावन में आती हैं रिमझिम फुहारें .,
बसुधा नहाती हर्षते - हर्षते ।
श्रृंगार सोलह करके सुरुचि से,
झूलों पै झूलें हुलसते - हुलसते ।
बादल के राखी बाँधे बिजलियाँ ,
गा-गा मल्हारें थिरकते . - थिरकते ।
सतरंगी साड़ी पहनती दिशाएं ।
बरसती फुहारें मचलते मचलते ।