पुरानी यादों जैसी प्यारी हो सुबह आपकी,
फूलों की खुशबू से महकती रहे दुनिया आपकी।
चेहरे पर मुस्कान हो, दिल में सुकून रहे,
हर आने वाला पल खुशियों से भरपूर रहे।
चाय की चुस्की संग अपनों का प्यार मिले,
हर मोड़ पर आपको खुशियों की बहार मिले।
बीते लम्हों की मिठास दिल में उतर जाए,
आज का हर पल खूबसूरत याद बन जाए।
ना कोई ग़म सताए, ना कोई ख्वाब अधूरा रहे,
आपके होंठों पर हमेशा हँसी का पहरा रहे।
-विजय बिंदास राजा