विज्ञापन

इस सांसारिक बंधन से मुक्त होते दिखता है हर कोई।

वैदेही वनवास

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            सब विषयों को में त्याग चुका, आसक्ति नहीं किसी में,
        
                                                    
                            
कुल का मोह छूट गया, जी बसा अब सिर्फ हरि में।
तुम्बाड मेरा भरा रहता, रहता नहीं कभी ये खाली,
नहीं चिंता घर बार की, वो हरि करता मेरी रखवाली।
घाट पर आने वालो का तांता देखते ही बना करता है,
कोई प्रसाद कोई अंजुली तो कोई मन चढ़ावा चढ़ता है।
कुछ पुरानी तस्वीरों के गुरु अब गायब होने वाले है,
देखते ही देखते नए, पुराने चेले ज़मघट मचाने वाले है।
खोह की देखरेख वाले कुछ समय से नहीं आए है,
वो ऊपरी खोह वाले साधु अपनी धुनी यही रमाए है।
यहां आने से पहले दर्शनार्थी सामने मंदिर को जाते है,
हरगंगा मैया को जल की फूटी स्रोत से भर लोटे चढ़ाते है।
उपर हिंगलाज मैया बिराजे,जोर जयकारे से चढ़ते जाते है,
प्रसाद बना दाल बाटी और चूरमे का यहां आकर खाते है।
रसीद रसोई और पुण्य की कटवाने वालो की कमी नहीं,
ये तो जगह ही ऐसी है जो आज तक कभी भरी नहीं।
चार पांच कोस की यात्रा है और है हरीतिमा का आनंद,
पांडव पैर देखने को मिलेंगे और मिलेगा परमानंद।
जगह जगह संकेतक और है सावधानी की सूचना,
यहां के वानरों को खिलाना मत पीछे पड़ जायेंगे वरना।
निर्लिप्त होने लगता है यहां आकर हर कोई,
इस सांसारिक बंधन से मुक्त होते दिखता है हर कोई।
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile