विज्ञापन

वो गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं

Anonymous User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वो गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं
        
                                                    
                            

वो गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं
जहां बचपन हंसता था कुछ सपने सजते थे
खुशबू थी मिटटी की आवाजे अपनों की
अपनों से मुंह यूं मोड़ आए हैं
वो गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं ..........

पीछे मुड़कर देखे तो आंखें भर आएंगी
अगर रुके जरा तो सांसे थम जाएंगी
न जाने जिंदगी को किसी ओर लाए हैं
वह गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं...........

लौट आए वो दिन तो क्या फर्क पड़ेगा
याद सब ताजा पाएंगे जब भी कोई जिगर चलेगा
वो ठहर गए पुराने पल अब नये पल और आए हैं
वह गलियां जो पीछे छोड़ आए हैं...........

 
2 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Manju Sharma

3561 कविताएं

View Profile