मोहब्बत को अपनी दिल में दबा रखा है,
तुझे पाने का इक ख़्वाब सजा रखा है।
तमन्ना है कि कभी खुलकर मिलें तुझसे,
इसी बाइस मैंने ख़ुद को छिपा रखा है।
अरमान मेरे हक़ीक़त के मोहताज कहाँ,
मैंने ख़्वाबों में ही तुझे सीने से लगा रखा है।
सो जाऊँ तो कहीं ओझल न हो जाए तू,
बस इसी इक ख़ौफ़ ने रात-भर जगा रखा है।
ये कैसी उलझन, कैसा ये आलम है दिल का,
बस एक ख़याल ने ही अंदर से हिला रखा है।
लोग तो पीते हैं मय में पानी डालकर,
मैंने आज शराब में भी शराब मिला रखा है।
फूल राहों में नहीं, तेरी ज़ुल्फ़ों में ही जचते हैं,
रास्ते में तो ‘आरुष’ ने अपना दिल बिछा रखा है।