विज्ञापन

बस रह जाती है दुनिया में, अच्छे लफ़्ज़ों की निशानी।

User

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            ख़ामोशियों के शहर में, एक नर्म सी सदा बन जा,
        
                                                    
                            
जो रूठे दिल को मना ले, तू वो मीठी दुआ बन जा।
यूँ तो बोलता है हर कोई, इस भीड़ भरी दुनिया में,
पर जो रूह में उतर जाए, तू वो गहरा असर बन जा।
लफ़्ज़ों में तेरे इतनी, तासीर होनी चाहिए,
हर बात तेरी प्यार की, तस्वीर होनी चाहिए।
तीर से ज़ख़्म तो हर एक, शख़्स दे जाता है यहाँ,
तेरी ज़ुबान तो मरहम की, जागीर होनी चाहिए।
जब भी तू बोले तो लगे, जैसे साज़ कोई बजता है,
तेरे लहज़े की नज़ाकत से, हर एक हर्फ़ सजता है।
दौलत से तो खरीदी जा, सकती हैं चीज़ें मगर,
दिलों को जीतने का हुनर, सिर्फ़ मीठे बोल में बसता है।
आँखों में नमी ला दे, ऐसी हो तेरी बयानी,
बन जाए तेरी हर बात, एक अनमोल कहानी।
वक़्त के साथ मिट जाते हैं, चेहरे भी और नाम भी,
बस रह जाती है दुनिया में, अच्छे लफ़्ज़ों की निशानी।
3 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prem Narayan

4526 कविताएं

View Profile

Riya Puri

1 कविता

View Profile

Nagraj Kamat

2 कविताएं

View Profile

Girija Prasad

92 कविताएं

View Profile