विज्ञापन

वादा है जन्मों-जन्मों तक साथ बंध जाने का।

तरूण कुमार भारद्वाज

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            वादा है
        
                                                    
                            
साथ निभाने का, मुस्कुराने का,
किसी के दिल में बस जाने का,
आएंगी बाधाएं, पर हमको चलना होगा,
दुखों के पर्वतों को भी चढ़ना होगा, एक सोए तो दूसरे को जगना होगा,
यह दुनिया भी हमें गिराएगी, हर पल नींद से जगाएगी,
पर हमको डगमंगाना नहीं होगा,
वादा है कदम से कदम मिलकर चलने का,साथ रह के मुस्कुराने का |
हर रोज सूरज निकलता है शिखर पर चढ़ता है, ढलता है,
जिंदगी बहुत लंबी है इसमें भी कहीं शाम होगी,
अंधेरी रात भी होगी,
जुगनुओं से शाम, तारों से रातों को रोशन करेंगे,
हाथ से हाथ न छोड़ेंगे,
ऐसी हंसी वो रात होगी, हर सांस में तुम्हारी याद होगी,
वादा है जन्मों-जन्मों तक साथ बंध जाने का।

- तरूण कुमार भारद्वाज
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile