इस नव सोपान में आकर मन,
कुछ चहका चहका सा लगता है |
जीवन का ये गुलशन भी,
महका महका सा लगता है |
नया है कुछ इन बहारों में फुहारों में,
आचारों और विचारों में,
लगता है ऋतु भी बदली है,
नए फूल खिले कचनारों में |
नया हुआ इन गीतों में रागों में,
कुछ तो नया हुआ है,
इस दिल के अरमानों में अनुरागों में,
नया बसा है कोई आकर,
अपने इन दीदारों में,
अब घर का दर्पन भी कुछ
चमका चमका सा लगता है ।
- तरूण कुमार भारद्वाज