विज्ञापन

बस्ते में बंद मेरा बचपन

swati

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मेरे बस्ते में रहता है,
        
                                                    
                            
एक छोटा-सा संसार,
किताबों के बीच छिपे हैं,
सपने और हजारों विचार।

पेंसिल मेरी दौड़ लगाती,
कॉपी उसका मैदान,
रबर पीछे-पीछे भागे,
मिटते जाते अरमान।

मम्मी कहतीं, काम निपटा लो,
फिर खेलोगे शाम के बाद,
लेकिन शाम भी रूठी रहती,
होमवर्क आता बनकर पहाड़।

खिड़की से झांकता है सूरज,
मैदान मुझे बुलाता है,
मेरा मन भी किताब छोड़कर,
तितली के पीछे जाता है।

कभी बनाऊं चांद सितारे,
कभी कागज की नाव,
कभी कहानी लिखने बैठूं,
कभी खेलूं छांव-छांव।

बस्ता मेरा दोस्त है प्यारा,
इससे मुझको प्यार,
बस थोड़ा हल्का कर दो इसको,
जी लूं अपना बचपन एक बार।
30 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Dn Chaubey

7699 कविताएं

View Profile