विज्ञापन

स्वागतम्

Sushma Dixit

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            स्वागतम स्वागतम ,स्वागतम स्वागतम ।
        
                                                    
                            
खिल उठे दिल, पड़े आपके जो कदम ।

स्वागतम स्वागतम , स्वागतम स्वागतम ।
है धरा खिल उठी , है गगन झूमता ।
हर डगर झूमती है नगर झूमता ।
फूल इतरा उठे , मन चमन झूमता ।
पुष्प के हार बेचैन, हैं खुद सनम ।
खिल उठे दिल , पड़े आपके जो कदम ।
स्वागतम स्वागतम, स्वागतम स्वागतम ।

आप का आज आना ,बड़ी बात है ।
आपके शुभ कदम ,एक सौगात है ।
अब तो महफ़िल हंसीं हो गयी एक दम ।
खिल उठे दिल पड़े आपके जो कदम ।
स्वागतम स्वागतम ,स्वागतम स्वागतम ।

दिल प्रफुल्लित हुआ आपके प्यार से ।
शुभ मिलन के सुखद एक उपकार से ।
रूह हर्षित हुई ,खुश हुए मन बदन ।
खिल उठे दिल पड़े ,आपके जो कदम ।
जिंदगी का सफ़र आज सार्थक हुआ ।
आपका जब दरश पा गये आज हम ।
स्वागतम स्वागतम ,स्वागतम स्वागतम ।

© सुषमा दीक्षित शुक्ला


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Mamta Tiwari

650 कविताएं

View Profile

Yunush khan

8144 कविताएं

View Profile

dev chauhan

232 कविताएं

View Profile