विज्ञापन

एक सेल्फी तेरे साथ

Suresh Sirohia

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरी बातों में जब मस्ती झलकने लगेगी,
        
                                                    
                            
तेरी कुछ हस्ती है, दुनिया समझने लगेगी।

पत्थरीले रास्तों से जब मुस्कुरा कर निकल जाओगे,
दुनिया तेरी और गौर से देखने लगेगी ।

सब भूलकर अपनी मंजिल की ओर दौड़ोगे ,
दुनिया तुम्हें पागल दीवाना समझने लगेगी ।

पर जब तुम मंजिल के करीब पहुंचने लगोगे ,
दुनिया तुम्हें हसरत भरी निगाहों से देखने लगेगी ।

सफलता रानी जब तेरे कदमों को चूम लेगी,
दुनिया तेरे साथ सेल्फी लेने के लिए मचलने लगेगी।
-सुरेश सिरोहिया
8 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

User

1 कविता

View Profile