विज्ञापन

जब तक साँसों में रवानी है, बहता चला जाऊँगा।

sunil kumar

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दरिया हूँ, हर हाल में बहता चला जाऊँगा,
        
                                                    
                            
अपना हो या पराया, सबकी प्यास बुझाता चला जाऊँगा।

फ़ितरत में मेरी फ़र्क करना लिखा ही नहीं,
प्रकृति का वरदान हूँ, अपना फ़र्ज़ निभाता चला जाऊँगा।

न मंज़िल का पता है, न ठिकाने की ख़बर मुझे,
वक़्त के हर मोड़ पर रास्ता बनाता चला जाऊँगा।

मुझे मालूम नहीं कल मेरा मुक़ाम क्या होगा,
जहाँ भी प्यास दिखेगी, वहीं ठहरता चला जाऊँगा।

राहों में पत्थरों ने लाख रुकावटें खड़ी कीं,
मैं हर चोट को सीने से लगाता चला जाऊँगा।

कुछ पत्थरों ने अपनों को भी मेरे ख़िलाफ़ किया,
मैं फिर भी सबके लिए राह बनाता चला जाऊँगा।

न कोई शिकवा है उनसे, न कोई शिकायत मुझे,
पत्थरों की ठोकरों से भी सबक़ पाता चला जाऊँगा।

पत्थरों का काम है राहों में दीवार बन जाना,
दरिया का धर्म है, हर दीवार मिटाता चला जाऊँगा।

नफ़रतों के दौर में भी मोहब्बत बाँटता रहूँगा,
अपने वजूद का अर्थ दुनिया को बताता चला जाऊँगा।

मेरा मक़सद नहीं किसी से आगे निकल जाना,
मैं तो बस इंसानियत का क़र्ज़ चुकाता चला जाऊँगा।

मैं दरिया हूँ, मेरा स्वभाव बदल नहीं सकता,
जब तक साँसों में रवानी है, बहता चला जाऊँगा।
एक घंटा पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7731 कविताएं

View Profile