स्कूल की आखिरी घंटी बजी,
मन में इक दर्द सा उठा है।
जिस आँगन में बचपन बीता,
आज वो आँगन छूटा है।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
पहली बेंच हो या आखिरी बेंच,
हर बेंच पर यादें बैठी हैं।
टीचर की डाँट हो या प्यार भरी बात,
सब यादें दिल में समेटी हैं।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
टिफिन में सबका खाना खाना,
एक-दूसरे की कॉपी माँगना।
परीक्षा में छिपकर नकल करना,
और पकड़े जाने पर बहाना बनाना।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
छिप-छिप कर शरारतें करना,
दिवाली में पटाखे फोड़ना,
होली में गुलाल में रंग मिलाकर लगाना,
स्कूल में जाते ही टिफिन की इन्क्वायरी करना,
अच्छे खाने वाली टिफिन चोरी से खा लेना,
टीचर की फेवरेट स्टूडेंट बनने की डींग हाँकना,
ये सब यादें भी अब यहीं छूट जाएँगी,
पर दिल में हमेशा मुस्कान लाएँगी।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
छिप-छिप कर धमाके करना,
शरारतें करना सब यहीं छूट जाएगा।
आगे सब अपने रस्ते चल के,
अपनी-अपनी मंज़िल पाएगा।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
दोस्तों से लड़ना फिर मनाना,
एक ही बेंच पर साथ बैठना।
छुट्टी की घंटी पर दौड़ लगाना,
और बारिश में भीग कर घर जाना।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...
फिर मिलेंगे किसी मोड़ पर,
यही दुआ दिल से जाती है।
स्कूल छूटा है साथ नहीं छूटा,
दोस्ती तो सदा ही निभानी है।
स्कूल की आखिरी घंटी बजी...