विज्ञापन

हमारे पाठक सोनू सहगम को है अजनबी हमसफर का इंतज़ार

Sonu Sahgam

Mere Alfaz
विज्ञापन
                                    
                                                                        
                            अजनबी हमसफर 
        
                                                    
                            

बेचैन नयन ये मेरे, जागे हैं बरसों से
कब, कहाँ होगी मुलाकात, है इंतज़ार सदियों से
कब से ये दिल पुकारे, कब तक आहे भरे
आ जाओ अब तो, ए अजनबी हमसफर मेरे
है एहसास या है तू कोई ख्वाब मेरा
है साँसे मेरी पर धड़कन पर हक़ तेरा
बेवक्त तेरे हुशन की तारीफ दिल करे
आ जाओ अब तो, ए अजनबी हमसफर मेरे
ना सोती है ना जागती है ये आँखें
तेरे की सपने सजाती है रातभर ये आँखें
बन जाए ये ख्वाब हक़ीक़त, खुदा करे
आ जाओ अब तो, ए अजनबी हमसफर मेरे
कब से पलकें बिछाए बैठे है इंतजार में
कहीं साँसे ही ना थम जाए इस एहसास में
अधूरी है जिंदगी, कब तू आके इसे पूरा करे
आ जाओ अब तो, ए अजनबी हमसफर मेरे

- सोनू सहगम

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ankit Kumar

11180 कविताएं

View Profile

Dr fouzia

6984 कविताएं

View Profile