विज्ञापन

वक़्त का सफ़र

Sonali Khandelwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            अनजानी सी राहों पर कहीं कोई अजनबी मिल जाएगा,
        
                                                    
                            
कुछ सपने दिखाएगा कुछ सपने पूरे कर जाएगा,
कभी जी भर के अपनायेगा तो कभी किनारा कर जाएगा,
जिंदगी भर का वादा ना जाने कब तक निभाएगा

ना जाना था, ना ही पहचाना था सफर की राहे क्या वह मंजिल तक पहुंचाएगा,
ये राहे सही है या मंजिल कौन समझाएगा,
चलते-चलते जो लगी ठोकर गिरकर संभलना कौन सिखाएगा,
धीरे-धीरे चलना है या पार उतर जाना है कौन बताएगा

जान कर भी सब जो बना अंजाना है उसे अब कौन बहकाएगा,
सारी दुनिया को भूल बैठा अब उसे कौन याद आएगा,
एक दिन भीड़ में भी वह अकेला ही रह जाएगा,
वक्त ही है जो बीत गया सो पछताएगा

तुम हो कौन अपनी अहमियत वही बताएगा,
जमीं के सितारे को गर्दिश मे तारे दिखायेगा,
किसका साथ कौन निभाएगा यह वक्त का पहिया चलता ही जाएगा, चलता ही जाएगा..

सोनाली ऋतुराज खंडेलवाल
9 महीने पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile