विज्ञापन

तेरे शहर

Sonali Khandelwal

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तेरे शहर में मेरा भी थोड़ा नाम हो जाए
        
                                                    
                            
बेताब सी नजरों को आराम हो जाए
चलते चलते थक गया है आसमां
जंमी पर उसका भी एक मुकाम हो जाए.

चाँद तक पहुँचना ख्वाहिश नही मेरी
बस चांदनी का करीब से दीदार हो जाए
भीड़ सी भरी मेहफिल मे ज्यादा तो नही
बस दिल में बस जाए वो एक यार हो जाए.
तेरे शहर में मेरा भी थोड़ा नाम हो जाए.......

गगन छूती सागर की लहरों को हवाओं का साज हो जाए
इठलाती लहरों सेअपनी भी थोड़ी जान पहचान हो जाए
हाले दिल दो चार हो जाए
दिल की उलझनों को भी आराम हो जाए.
तेरे शहर में मेरा भी थोड़ा नाम हो जाए......

भीड़ में छुप कर ना बेनाम हो जाए
इतना भी ना हो की सरेआम हो जाए
ढूंढते विरान रास्तो का मुकाम हो जाए
किसी को सुकून मिले वो आराम हो जाए.
बस तेरे शहर में मेरा भी थोड़ा नाम हो जाए.
3 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Prasoon Saxena

975 कविताएं

View Profile