विज्ञापन

मैं एक ऐसी लाश को जानती हूँ जो मर कर भी मर नहीं पाता।

Simran Sharma

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            शरीर जो कफ़न में लिपटा है,
        
                                                    
                            
सब जानते हैं वह लाश है।
मैं उस लाश को जानती हूँ जो चलता, हँसता है, कभी चुभन होने पर रो पड़ता है,
जिसके अपनों ने उसे जीते-जीते ही जला दिया,
जिसका नाम रह गया, अस्तित्व मर गया।
वह भूतों की तरह है, सामने होने पर भी नहीं दिखता!? लोग अनदेखा करते हैं उसे।
एक ऐसी लाश जो हर पल मर रहा होता है,
और फिर उठकर जीने लगता है,
उसके कौन-सा हिस्सा दफ़न हुआ वह ख़ुद भी नहीं जानता।
वह छुपा रुस्तम है, ज़िंदगी का पर्दा दिखाकर लोगों से मौत का निशान छुपाता है,
और लोग!? लोग भी तो उसे गहराई से देखना नहीं चाहते हैं, अक्सर मौत के निशान अनदेखा होता जाता है।
हर बार क़ातिल घर के ही क्यों होते हैं?
मौत हमेशा घर में ही क्यों होती है उसकी?
मैं एक ऐसी लाश को जानती हूँ जो मर कर भी मर नहीं पाता।
24 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7729 कविताएं

View Profile