विज्ञापन

जाते-जाते मेरी ज़िन्दगी का रूख़ मोड़ गए।

Shreyasi Satish

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            क्यों साथ निभाने का वो वादा तोड़ गए,
        
                                                    
                            
इस तरह मुझको तन्हा जीने को छोड़ गए।

दिल में उम्र भर की ये ख़लिश रह गई,
जाना ही था तो फिर क्यों नाता जोड़ गए।

तुम क्या गए कि सारे हमदर्द-ओ-हमनवाँ,
सब के सब बेसबब ही मुँह मोड़ गए।

यूँ तो तुम्हारे जाने का मौसम नहीं था वो,
जाते-जाते मेरी ज़िन्दगी का रूख़ मोड़ गए।
26 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile