विज्ञापन

प्रेम नहीं केवल साथ निभाना, प्रेम समर्पण की भाषा है,

Shreya Singh

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            यमुना की लहरों से पूछो, प्रेम की क्या परिभाषा है,
        
                                                    
                            
राधा के मन में बसे कन्हैया, श्याम की राधा आशा है।

मुरली की हर मीठी धुन में, राधा का ही नाम रहा,
श्याम के मन के वृंदावन में, प्रेम सदा निष्काम रहा।

न दूरी उनको दूर कर सकी, न समय मिटा पाया प्यार,
एक तरफ़ राधा की धड़कन, दूजी तरफ़ मुरली की पुकार।

राधा ने श्याम को चाहा ऐसे, जैसे पूजा में विश्वास,
श्याम ने राधा को रखा हृदय में, जैसे साँसों में हो साँस।

न कोई बंधन, न कोई शर्तें, न पाने का अभिमान रहा,
प्रेम अगर कुछ सीख सका है, राधा-श्याम का नाम रहा।

आज भी गोकुल की गलियों में, गूँज रही है वही तान,
राधा के बिन श्याम अधूरे, श्याम बिना राधा अनजान।

प्रेम नहीं केवल साथ निभाना, प्रेम समर्पण की भाषा है,
राधा में ही श्याम समाए, श्याम में राधा की आशा है।
29 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7726 कविताएं

View Profile