*वो एक आईना था, जो टूट गया...*
वो एक आईना था, जो टूट गया।
जिसमें दिखती थी कहानी मेरे दर्द की।
आती थी परछाईं नज़र,
मुझको मेरे ही अक्स की।
मैं पढ़ा करता था उसमें अपना चेहरा,
"तनवीर",
चेहरे पर हज़ारों सवाल उभरा करते थे।
जवाब था नहीं आईने के पास भी,
बस दर्द के निशान उभरा करते थे।
आईना टूटने से पहले मैं एक था,
अब कई टुकड़ों में बँट गया।
दर्द इतना हुआ दिल में,
सीने में दबा अम्बार फट गया।
वो एक आईना था, जो टूट गया...