तमाम उलझनों में उलझा रहा मैं,
बस फ़िक्र एक बात की थी।
ज़िंदगी मेरे हिसाब से चले,
उम्र भर जद्दोजहद इसी बात की थी।
मैं अपना हिसाब लगाता रह गया, 'तनवीर',
मगर कमबख़्त ज़िंदगी अपने हिसाब से चली।
-तनवीर