विज्ञापन

दूसरों को सुधारने से पहले, अपना भी ईमान होता!

Sharda Gupta

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            भगवान ने पूछा चित्रगुप्त से, कैसी दुनिया बनाई है,
        
                                                    
                            
हर चेहरे पर पुण्य लिखा है, भीतर पाप समाई है।

झूठ यहाँ सच का चोला पहने, सत्य खड़ा शरमाता है,
चोर यहाँ उपदेशक बनकर, ईमानदारी सिखलाता है।

दूसरों के दोषों पर सबकी पैनी दृष्टि रहती है,
अपनी बारी आते ही सबकी याददाश्त खो जाती है।

धर्म की बातें करने वाला, नफ़रत खूब फैलाता है,
मंदिर में सिर झुकाकर बाहर, इंसान को ठुकराता है।

हर कोई खुद पाक-साफ़ है, बाकी जग अपराधी है,
अपनी गलती छोटी लगती, दूजे की बर्बादी है।

चित्रगुप्त ने कहा कि प्रभु, अब क्या इनका न्याय करें?
जो खुद को निर्दोष मानें, उनका क्या उपचार करें?

भगवान हँसे और बोले—यह कैसी संतानों की रीत है,
पाप सभी को करना आता, पश्चात्ताप में नहीं प्रीत है।

दुनिया में पापी कम होते, यदि इतना ही ज्ञान होता—
दूसरों को सुधारने से पहले, अपना भी ईमान होता!
17 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile