विज्ञापन

और अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया।

Shalu Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            मुझे अपने किसी फैसले पर कोई पछतावा नहीं है,
        
                                                    
                            
क्योंकि मैंने हर रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया है।
मैंने किसी को पाने के लिए नहीं,
बल्कि दिल से अपना मानकर हर कोशिश की थी।

मेरा दिल साफ था,
मेरी भावनाएँ सच्ची थीं,
और मेरी नीयत में कभी कोई खोट नहीं था।
मैंने जो भी किया, पूरे दिल से किया,
किसी स्वार्थ या दिखावे के लिए नहीं।

मैंने अपनी तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी,
न अपने प्यार में, न अपने व्यवहार में।
न मेरी कोशिशों में कोई कमी थी,
न मेरी वफ़ा में कोई मिलावट।

इसलिए आज भी मुझे खुद से कोई शिकायत नहीं है।
हाँ, तकलीफ़ जरूर है, दर्द भी है,
लेकिन इस बात का सुकून भी है
कि मैंने किसी के साथ बेईमानी नहीं की।

लोग मेरे बारे में क्या सोचते हैं,
यह अब मेरे लिए मायने नहीं रखता।
क्योंकि मैं जानती हूँ कि मेरा दिल क्या था,
मेरी नीयत कितनी साफ थी
और मैंने किसी के लिए कितनी सच्चाई से कोशिश की थी।

मुझे अपने आप पर आज भी गर्व है,
क्योंकि हालात चाहे जैसे भी रहे हों,
मैंने अपनी सच्चाई, अपनी वफ़ा
और अपने आत्मसम्मान से कभी समझौता नहीं किया।
-संजू मौर्य
3 minutes ago
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Alok Sharma

853 कविताएं

View Profile