मुझे शोर पसंद नहीं,
मैं अपने आप में रहना पसंद करती हूँ।
मौन मेरा स्वभाव है,
इसे मेरी कमजोरी मत समझना।
मुझे अकेले रहना अच्छा लगता है,
अपने मन की बातें खुद से करना अच्छा लगता है।
हर वक्त किसी का साथ जरूरी नहीं,
कभी-कभी खुद के साथ बिताया पल भी
सुकून दे जाता है।
किसी की याद अगर दिल में उतर आए,
तो उसे हर रोज़ याद करना भी अच्छा लगता है।
लेकिन अपनी शांति के लिए
उस याद से दूर हो जाना भी जानती हूँ।
मुझे न किसी से शिकायत है,
न किसी से कोई उम्मीद बाकी है।
मैंने सीखा है कि हर रिश्ता जरूरी नहीं,
और हर किसी को अपने जीवन में जगह देना
भी जरूरी नहीं होता।
अगर मेरा मौन तुम्हें पुकारता है,
तो उसे मेरी कमजोरी मत समझना।
मैं अकेली जरूर हूँ,पर अधूरी नहीं।
मुझे अपने साथ रहना पसंद है,
क्योंकि मैंने खुद में वो सुकून ढूँढ लिया है,
जो कभी दुनिया से माँगा करती थी।
— संजू मौर्य