विज्ञापन

और मैं तेरे हिस्से का दर्द भी ख़ुद सहती ही गई

Shalu Maurya

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            तू बदला तो लगा, वक़्त बदलता ही गया,
        
                                                    
                            
मैं जिस मोड़ पर ठहरी थी, दिल वहीं जलता ही गया।

तेरे बाद किसी से दिल लगा न सकी मैं,
हर नए चेहरे में तेरा अक्स ढूँढ़ती ही गई।

तूने छोड़ा भी तो ऐसे, जैसे कभी अपना था ही नहीं,
मैं तेरे होने के भ्रम में ख़ुद को खोती ही गई।

मैंने चाहा तुझे अपनी हर दुआ से बढ़कर,
और तू मेरी हथेलियों से रेत-सा फिसलता ही गया।

तेरी ख़ामोशी को भी मोहब्बत समझ बैठी थी मैं,
तेरे हर बेरुख़ जवाब पर ख़ुद को समझाती ही गई।

तूने कभी पलटकर मेरी आँखें पढ़ीं ही नहीं,
और मैं तेरी बेरुख़ी में भी उम्मीदें बुनती ही गई।

अब आईना भी मुझसे मेरा हाल पूछता है,
मैं मुस्कुराती रही, मगर भीतर से बिखरती ही गई।

सब कहते हैं, अब तुझे भूलकर आगे बढ़ जा,
कैसे भूलूँ… मैं तो तुझे ख़ुद से जोड़ती ही गई।

तू अपनी दुनिया में ख़ुशी से आबाद रहा,
और मैं तेरे हिस्से का दर्द भी ख़ुद सहती ही गई
—-संजू मौर्या
5 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

48 कविताएं

View Profile