विज्ञापन

जबकि हम न छोड़ें टूटने तक हाथ

शालिनी समीरसिम्हा

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            लाखों अरबों साल से
        
                                                    
                            
गुज़रता इसी सवाल से
कितने दिन और यहाॅं.. न
देखा कभी और जहान..

कभी एक का होता साथ
कभी साथ होते अनेक
रूप रंग प्रकाश के कारण..मानव
करते विचित्र नामों से उल्लेख..
कब निकलूंगा असीम ब्रह्माण्ड
के विस्तृत इस जाल से
लाखों अरबों साल से
गुज़रता इसी सवाल से..

विकल्प कितने मानव तेरे पास
थके हारे तो रोक दे अपनी श्वास
संबंधी मित्रों का भी मन हो तो दे साथ
जबकि हम न छोड़ें टूटने तक हाथ
ढूंढ़ रहा हूॅं उत्तर कितने
युगों और काल से
लाखों और अरबों साल से
गुज़रता इसी सवाल से..
कितने दिन और यहाॅं..न
देखा कभी और जहान..
2 घंटे पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

Ramesh Raj

49 कविताएं

View Profile

Dn Chaubey

7736 कविताएं

View Profile