हार मत मान
कोशिश तमाम कर तू,
लोगों को बताना है
खुद को बदनाम कर तू।
जिंदगी यूं ही नहीं
बनती है सितारों सी,
अनगिनत कठिनाइयां
आती है पहाड़ों सी।
जो तोड़कर बढ़ता है आगे
वह कुछ करके दिखलाता है,
जो चैन की लेता है नींद
वह बैठा ही रह जाता है।
काटकर पत्थर को जल-सा
राह बनाते हैं जो,
आगे चलकर एक दिन
सफल हो जाते हैं वों।
लगा दे जी जान तू
मेहनत करने में,
कल आ आगे आएगी
जिंदगी संवारने में ।।
- अम्बिका प्रसाद "अम्बिक"