श्रावण मास में आता है रक्षाबंधन का त्यौहार,
हजारो खुशियाँ लाता है साथ रक्षाबंधन का त्यौहार।
बहनें खिलखिलाकर हसती रंग बिरंगे वस्त्र पहनती हैं,
जब परिवारों कोसजाता है रक्षाबंधन का त्यौहार।
ऐसे तो त्यौहार अनेक हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करते हैं,
पर त्यौहारों में सबसे अनमोल रक्षाबंधन का त्यौहार।
भाईयों की कलाई पर बहने सुंदर राखियाँ बांधती हैं ,
अद्भुत दृश्य आँगन महकता जब आता रक्षाबंधन का त्यौहार।
जिनके नहीं बहने उन भाईयों से पूछो मन की दशा,
बहनो के लिए रोते हैं छुपकर जब आता रक्षाबंधन का त्यौहार।
मधुर प्रेम, नोंक झोंक में गुज़र जाते यूँ ही दिन और साल,
बहुत याद आती बहने जब चली जाती अपनी ससुराल।
भाई बहन का प्यार सदा अमर था और रहेगा अमर सदा,
नहीं भूल सकता कोई स्नेह बंधन, प्यारा रक्षाबंधन का त्यौहार।