आहों में था असर कभी आहों में अब असर नहीं।।
रहती थी बन संवरके जो वो अपनी अब नज़र नहीं
नेमत नहीं ना वो बरकतें दिल में ना घर में है कोई,,
रखले जो अपनी छाँव में ऐसा तो अब शज़र नहीं।
कितना मैं बदनसीब था मिलके भी वो बिछड़ गई,,
ढूँढे किस जहान में उसकी कोई अब ख़बर नहीं।।
देता नहीं है अब यहाँ कोई गिरते हुए को हौंसला,,
दीन ओ इमां जब खो गया आंखों में अब डर नहीं।
बैठे हैं आज हार कर सब अपने ही घर में क़ैद से,,
क्या जोश ए जुनूं दिखे यहाँ कोई जब डगर नहीं।।
कोई किसी को देखकर कहां खुश है पूरे जहान में,
सबकी है हालत एक सी ख़ुशी की अब लहर नहीं।
तू भी तो अपनी बात पर कहाँ क़ायम रहा है देव,,
चलते हैं इस जहान से राह में जब राहगुज़र नहीं।।
-सुनील देव