पद्मावती की राह में, कैसी मुश्किल आई है
संजय लीला भंसाली की जान आफत में लाई है,
नहीं हुई आस्था से छेड़छाड़, ना हिंदूओं की जग हंसाई है
है ना कुछ आपत्तिजनक, जौहर रानी की हमनें भी दिखाई है
यह बात बेबाक कह संजय ने जारी कर वीडियो दिखाई है
हम भी तो हिंदू हैं, 'पद्मावती' की दीपिका कह बौखलाई है,
अब कुछ 'सेना' विरोध में आगजनी पर उतर आई है
पद्मावती की कहानी विरोध में धंसती नजर आई है,
सुप्रीम कोर्ट में रीलिज ना करने को मिली थी याचिका
पर कोर्ट ने खारिज कर थोड़ी रहमत दिखाई है
गृहमंत्री ने भी सेंसर की राह उचित बताई है,
किसी पर यकीन नहीं 'सेना' को, यह बात समझ में आई है
पर सेंसर पर भरोसा नहीं, भाई यह कैसी अगुताई है,
हम भी हैं हिंदू, हम में भी वही खून उबल आई है
पर हमें भरोसा है, इतिहास को उलटफेर फिल्म ना बनाई है
ऐसे कैसे मुकरेंगे बातों से संजय लीला भंसाली
इतनी मजाल नहीं और ना ही किसी ने अबतक दिखाई है।
- रवि कुमार गुप्ता
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।