विज्ञापन

उम्र भर हरे रहते हैं

RATAN KUMAR

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            दुश्मनों से तो बच के ही चलते हैं,
        
                                                    
                            
तेरे वादों से लेकिन हम बिखरते हैं।

ग़ैर पत्थर उठाएँ तो क्या ग़म,
अपनों के हाथों से तो, दिल पे ही लगते हैं।

तेरी नज़रों में प्यार दिखता है,
हम इसी बात से तो डरते हैं।

तू अगर साथ छोड़ दे इक दिन,
हम तो ख़ुद से भी फिर बिछड़ते हैं।

दुश्मनी का हिसाब आसान है मगर,
दोस्ती के ज़ख़्म उम्र भर हरे रहते हैं।
-रतन कुमार कैथवास
58 मिनट पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all