विज्ञापन

कब तीरगी में अपनी भी परछाइयाँ मिलीं

Ramnath Yadav

Mere Alfaz
                                    
                                                                        
                            चाहत ज़मीन की थी मगर खाइयाँ मिलीं
        
                                                    
                            
महफ़िल में रहके भी मुझे तन्हाइयाँ मिलीं

कोयल कुहुक के ठूँठ पे मुझसे ये कह गई
हर बार मुझको भी कहाँ अमराइयाँ मिलीं

जब रौशनी थी साथ रहीं बनके हमसफ़र
कब तीरगी में अपनी भी परछाइयाँ मिलीं

बिटिया विदा हुई तो वो चौखट भी रो पड़ी
हर पल दुखों में डूबती अँगनाइयाँ मिलीं

उस बज़्म में वफ़ा की कोई बात क्या करे
जिसमें हर एक शख़्स को रुस्वाइयाँ मिलीं

-रामनाथ बेख़बर
2 वर्ष पहले
विज्ञापन

विशेष

आज के शीर्ष कवि Show all

LS Kuntal

1 कविता

View Profile

Prasoon Saxena

965 कविताएं

View Profile