कुछ-कुछ पीली तो कुछ-कुछ है चमकीली धूप,
कुछ-कुछ रसीली तो कुछ कुछ है हठीली धूप,
ठंड में जो लग रही है बेहद शांत और खिली धूप,
बस जरा सी हवा चलते ही लगता है हिली धूप|
-मनस्व